- Hindi News
- तृषा, प्रभजोत, रमन और जसकरन कंपाउंड टीम में सलेक्ट
तृषा, प्रभजोत, रमन और जसकरन कंपाउंड टीम में सलेक्ट
पीयूमेंसीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल शनिवार को हुए। ट्रायलों में आर्चरर ने इंडियन, रि कर्व इवेंट्स के मुकाबले हुए। कोच सुरिंदर सिंह की अगुवाई में चल रहे ट्रायलों में आर्चरर ने निशाने साधे। चुने गए खिलाड़ी दिल्ली में 11 से 19 अक्टूबर को होने जा रही नेशनल गेम्स में भाग लेंगे।
पटियाला की सुखप्रीत कौर ने पहला, अमृतसर की बलजीत कौर ने दूसरा, पटियाला की संदीप ने तीसरा, पटियाला के जसविंदर ने चौथा और पटियाला की हनी ने पांचवां स्थान पाया। पहले चार स्थानों पर रहने वाली आर्चरर की सलेक्शन इंडियन टीम के लिए हुई। यहां डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के प्रधान केएस कंग मौजूद रहे।
रिकर्व ब्वॉयज : पटियालाके लवजोत पहले, फाजिल्का के गगनदीप सिंह दूसरे, फाजिल्का के पवनदीप सिंह तीसरे, पटियाला के इंद्रजीत चौथे, पटियाला के दविंदर सागर पांचवे, फाजिल्का के समनप्रीत सिंह छठे स्थान पर रहे।
रिकर्व गर्ल्स : पटियालाकी मधु ने पहला, पटियाला की प्रीति दूसरे, अमृतसर की कोमल शर्मा तीसरे, फाजिल्का की सिमरनजीत कौर चौथे स्थान पर रही। चारों की सलेक्शन टीम के लिए हुई।
कंपाउंडगर्ल्स टीम : पटियालाकी तृषा के अलावा रमन, जसकरन और प्रभजोत कंपाउंड गर्ल्स टीम के लिए चुनी गई।
सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देते आर्चरर।