पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला। अखिलभारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की मीटिंग समिति के उपाध्यक्ष

पटियाला। अखिलभारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की मीटिंग समिति के उपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। अखिलभारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की मीटिंग समिति के उपाध्यक्ष राजेश केहर की अगुवाई में हुई। केहर ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस राज्य में आतंकवाद खत्म होने के झूठे दावे कर रही है। जबकि हाल ही में रतनदीप नामक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य में आतंकवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस हिंदू नेताओं से सिक्योरिटी वापस ले रही है। वहीं, रतनदीप के पकड़े जाने से साफ जाहिर होता है कि सरकार झूठे दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी हिंदू नेता का कोई नुकसान होता है तो समिति इसका गंभीर नोटिस लेगी।

आतंकवाद खत्म होने के सरकार के दावे झूठे: केहर