- Hindi News
- बलबीर पर क्लास अफसरों ने दिखाया भरोसा, बने प्रधान
बलबीर पर क्लास अफसरों ने दिखाया भरोसा, बने प्रधान
पंजाबीयूनिवर्सिटी क्लास अफसरों (नॉन टीचिंग) ने बदलाव को अहमियत देते हुए प्रधानगी के लिए जसपाल सिंह कोछड़ की बजाए बलबीर सिंह अरोड़ा को अपना प्रधान चुना। बाकी ओहदों पर कोछड़ ग्रुप के उम्मीदवारों पर भरोसा कायम रखा। बुधवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग हुई। 2:15 बजे काउंटिंग शुरू हुई। बलबीर अरोड़ा ग्रुप में प्रधान पद, ज्वाइंट सेक्रेट्री और दो मेंबर्स समेत कुल चार ने जीत दर्ज की। कोछड़ ग्रुप में प्रधान पद को छोड़कर सेक्रेट्री, कैशियर और 4 मेंबर्स पद के लिए जीते।
प्रधानगी के लिए बलबीर सिंह अरोड़ा (नगाड़ा) ने जसपाल कोछड़ (लालटेन) को 11 वोट से हराया। बलबीर को 128 और कोछड़ को 117 वोट मिले। उपप्रधान के लिए कोछड़ ग्रुप की जतिंदर कौर ने 125 वोट लेकर जीत हासिल की। बलबीर ग्रुप के ज्ञान सिंह को 121 वोट मिले। सेक्रेट्री के लिए कोछड़ ग्रुप के गुरलाल सिंह ने गगनदीप कौर को 30 वोट से हराया। गुरलाल को 138 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेट्री के लिए बलबीर ग्रुप के जसबीर सिंह ने 23 वोट से हरपाल सिंह को हराया। जसबीर को 134 वोट मिले। कैशियर के लिए वेद प्रकाश मदान ने 21 वोट से उपकार सिंह को हराया। वेद प्रकाश को 133 वोट मिले। मेंबर के लिए बलबीर ग्रुप के दो मेंबर्स सुनीता कुमारी और कमलजीत सिंह जीते। सुनीता को 116 और कमलजीत को 122 वोट पड़े। कोछड़ ग्रुप के डाॅ. इंद्रपाल कौर 116, डाॅ. सुमन कुमार जैन 116, अशोक कुमार 122 और परमजीत कौर 119 जीते।
पीयू क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में जीतने के बाद नगाड़ा बजाते प्रधान बलबीर सिंह अपने ग्रुप के साथ। चुनाव सुबह 9 बजे शुरू हुए थे और सवा दो के काउंटिंग शुरू हुई।
अफसरों के भरोसे के लिए शुक्रिया
बलबीरसिंह अरोड़ा ने कहा कि अफसरों ने उन पर भरोसा दिखाया है, उसके लिए शुक्रिया। अब जो भी काम उनके एजेंडे में हैं, वो पूरे कराने हैं। इसके लिए अथॉरिटी से जल्द मुलाकात होगी। जिससे क्लास मुलाजिमों के पेंडिंग काम को पूरा कराया जा सके। उनका ग्रुप बिल्कुल नया था और पहली बार इलेक्शन में खड़ा हुआ है। अभी सभी पोस्टों पर इस बार जीत नहीं मिल पाई। मुलाजिमों ने भरोसा दिलाया है, यही बड़ी बात है। अब दूसरे ग्रुप के जीते उम्मीदवारों के साथ काम करेंगे।
अब सब मिलकर काम करेंगे
^जसपालकोछड़ ने कहा कि जिन मुलाजिमों ने वोट डाले हैं, उनकी कुछ उम्मीदें हैं। उन्हें पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम किए जाएंगे। प्रधान बलबीर अरोड़ा की प्रधानगी में सभी मिलजुलकर काम करेंगे।