पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्कूल और काॅलेज में बनेंगे स्टूडेंट्स के बस पास

अब स्कूल और काॅलेज में बनेंगे स्टूडेंट्स के बस पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। बसपास बनवाने वाले स्टूडेंट्स को बस स्टैंड पीआरटीसी के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पीआरटीसी ने बस पास बनाने वाले स्टूडेंट्स के काॅलेजों में जाकर मौके पर पास बनाकर स्टूडेंट्स को देने का फैसला किया है। पीआरटीसी एमडी मनजीत सिंह नारंग ने पीआरटीसी के सभी जरनल मैनेजरों को लिखत आदेश जारी किया है। जिसमें जल्द आदेश को लागू करने को कहा गया है। इससे पहले स्टूडेंट्स को बस पास बनाने के लिए पहले फार्म भरकर बस स्टैंड स्थित दफ्तर में जमा कराने पड़ते थे। जिसके बाद कई-कई दिन बस पास लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे।

एमडी मनजीत सिंह नारंग ने बुधवार को आठ जीएम को लिखत आदेश जारी किया। जिसमें पटियाला डिपो, संगरूर, कपूरथला, बठिंडा, बुढलाडा, लुधियाना, फरीदकोट चंडीगढ़ डिपो शामिल है। आदेश में कहा गया है कि स्टूडेंट्स के बस पास अब बस स्टैंड पर नहीं बल्कि उनके काॅलेज स्कूलों में जाकर बनाए जाएं। पिछले कुछ दिनों पहले स्कूल काॅलेज प्रबंधकों द्वारा स्टूडेंट्स की बस पास की परेशानी को हल करने को कहा गया था। जिस पर यह फैसला लिया गया है।

पास बनाने को टीमें होंगी गठित

स्कूलकाॅलेजों में स्टूडेंट्स के बस पास बनाने के लिए टीमें गठित की जाएगी। जो स्टूडेंट्स को मौके पर पास बनाकर देगी। एमडी नारंग ने बताया कि इसके अलावा बस पास की खत्म होने की तारीक के पहले ही स्टूडेंट्स के पास रिन्यू किए जाएंगे। इसका पूरा डाटा तैयार होगा।