- Hindi News
- कूका और फलौरा ने कांग्रेस की ओर से किया नॉमिनेशन
कूका और फलौरा ने कांग्रेस की ओर से किया नॉमिनेशन
पटियाला। पटियालानगर निगम के वॉर्ड 8 और 46 के बाय इलेक्शन के लिए कांग्रेसी कैंडीडेट्स ने बुधवार को नॉमिनेशन फाइल किए। कांग्रेस ने वॉर्ड 8 से सरबजीत सिंह फलौरा और 46 से विजय कुमार कूका को उम्मीदवार बनाया है। कूका द्वारा नॉमिनेशन फाइल किए जाने के समय एमएलए परनीत कौर, केके शर्मा, प्रेम कृष्ण पुरी, वेद कपूर, विनोद अरोड़ा, वैभव रिषी पाठक, मोहित शर्मा मौजूद रहे। परनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
वॉर्ड 8 से सरबजीत सिंह फलौरा ने नॉमिनेशन फाइल किए जाने के बाद कहा कि अकाली भाजपा सरकार सिर्फ नींव पत्थर रखने का विश्व रिकॉर्ड बना रही है पर इन पत्थरों के विकास का काम आज तक शुरू नहीं हुआ। फलौरा के साथ संत बांगा, अमरनाथ पोनी झिल, गिन्नी संधू, भुट्टो भाजवा, बिट्टू छीना, मनजीत चित्तरकार, बलविंदरजीत सिंह फलौरा, कैप्टन राजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
वॉर्ड 8 से कांग्रेसी उम्मीदवार सरबजीत सिंह फलौरा नॉमिनेशन फाइल करने जाते हुए।
वॉर्ड 46 से कांग्रेसी उम्मीदवार विजय कुमार कूका नॉमिनेशन फाइल करते हुए।