- Hindi News
- कांग्रेस पीपीपी मिलकर लड़ंेगी कौंसिल चुनाव
कांग्रेस-पीपीपी मिलकर लड़ंेगी कौंसिल चुनाव
समाना। एमएलएपरनीत कौर बुधवार को पार्टी वर्कर्स का हौंसला बढ़ाने कौंसिल चुनावों के संबंध में पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर कौंसिल चुनाव मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए पार्टी वर्कर्स में काफी जोश देखने को मिल रहा है।
पीप्लज पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के जिला पटियाला अध्यक्ष दरबारा सिंह टिवाणा ने बताया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर नगर कौंसिल चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पीपीपी वॉर्ड 3 9 में अपने कैंडीडेट खड़े करेगी बाकी सीटों पर कांग्रेस पार्टी का साथ देगी। यहां डॉ. प्रेम पाल, मनू शर्मा, शंकर जिंदल, परमजीत सिंह हीरा जैन मौजूद रहे।
परनीत कौर दरबारा सिंह टिवाणा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।