पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्ले कल्ले तारे उत्ते अंबर मैं सारे उते

कल्ले कल्ले तारे उत्ते अंबर मैं सारे उते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘कल्लेकल्लेतारेंयां ते अंबरा ते सारेयां ते, वस मेरा चल्ले तेरा नां लिखवां देयां’ गाने के साथ बब्बल राय ने थापर पॉलिटेक्निक कॉलेज के यूथ फेस्टिवल का नजारा रोमांचक बना दिया। दैनिक भास्कर के सहयोग से करवाए जा रहे टेकफेस्ट और यूथ फेस्टीवल वैत्री -2015 में गायक जस्सी गिल और बब्बल राय इवनिंग में स्टूडेंट्स ने खूब एंज्वाय किया। गायकी के साथ पंजाबी फिल्मों में जौहर दिखा रहे गायक जस्सी गिल ने अपने गाने गाकर स्टूडेंट्स को नाचने पर मजबूर किया। ‘साड्डा बापू जमींदार किथों ले के दे दू कार’ गाने से जस्सी गिल ने प्रोग्राम में खूब रौनक लगाई।

पहले दिन में मुटियारों के भांगड़े ने गबरूओं को भी पीछे छोड़ दिया। मुटियारों ने ताल से ताल मिलाकर भांगड़ा किया। कॉलेज में सिंगिंग और डांस के कंपीटिशन हुए। वेस्टर्न ड्रेस थीम पर करवाए फैशन शो में स्टूडेंट्स ने रैंप पर वॉक किया। कॉलेज से पास हो चुके स्टूडेंट्स ने अपनी कलाकारी के जौहर दिखाए। पुराने स्टूडेंट परविंदर भंगू ने पंजाबी गाने सुनाकर वाहवाही लूटी। हेड आर्किटेक्चर सुखविंदर कौर और प्रिंसिपल एके पुरी ने बताया कि फेस्ट में अलग-अलग 30 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 2 हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अलग-अलग कंपीटिशन में विजेता बने स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल ने पुरस्कार दिए। इस तरह के फेस्ट से स्टूडेंट्स का टैलेंट उभर कर बाहर आता है। ये पहली बार है कि इतने बड़े लेवल पर कॉलेज में दैनिक भास्कर के सहयोग से प्रोग्राम कराया गया।

पहलेदिन हुए थे टेक्निकल इवेंट: पहलेदिन सभी टेक्निकल इवेंट्स करवाए गए। इसमें सर्च मेनिया, ओए क्विज, नेत्रो शॉर्ट, अंद्रो मेनिया, नेटवर्क टीजर्स, बैटल ऑफ सोल्ड्रिंग, स्केचिंग, स्ट्रेंथ एंड सेवियोर, इलेक्ट्रो फोबिया, क्विक सर्च, शॉप्स, यूनिट्स, वेल्ड यूअर टेक्निक्नीक्स, मेहंदी, कलर गेम, स्नेक्स एंड लैडर, कोलाज मेकिंग, ग्रुप डिस्कशन, पोस्टर मेकिंग, साइंस एग्जीबिशन, शब्द, वेस्टर्न डांस, फोक सोंग, फैशन शो, कोरियोग्राफी, भांगड़ा, मलवई गिद्दा, स्किट, प्ले में पेशकारी दी गई।

टेकफेस्ट और यूथ फेस्टीवल वैत्री -2015 में सिंगर बब्बल राय परफॉर्मेंस देते हुए।