- Hindi News
- राज रानी जुनेजा को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट, पंचतत्व में विलीन
राज रानी जुनेजा को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट, पंचतत्व में विलीन
पटियाला। यूथअकाली दल के मालवा जोन 2 के प्रधान हरपाल जुनेजा की माता और समाजसेवी भगवान दास जुनेजा की धर्मप|ी राज रानी जुनेजा का बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। 65 वर्षीय राज रानी जुनेजा का देहांत कल दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया था। अंतिम संस्कार में सीएम परकाश सिंह बादल की ओर से कैबेनिट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ओर से अकाली दल पटियाला देहाती प्रधान दीपइंद्र सिंह ढिल्लों, लोक संपर्क मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया की ओर से मेयर अमरिंदर बजाज, एमएलए परनीत कौर, अकाली दल पटियाला शहरी प्रधान इंदरमोहन सिंह बजाज, डीसी वरुण रूजम पहुंचे। सभी ने उनको श्रद्धांजलि दी। जुनेजा परिवार के साथ दुख साझा करते हुए रखड़ा ने कहा कि दुख के इन क्षणों में पार्टी उनके साथ है।