- Hindi News
- स्कूल में लड़कियों कोे दी जूडो कराटे की सिखलाई
स्कूल में लड़कियों कोे दी जूडो-कराटे की सिखलाई
पटियाला। सरकारीविक्टोरिया गर्ल्स सीसै स्कूल की 9वीं 10वीं क्लास की 100 से ज्यादा लड़कियों ने ताइक्वांडो सीनियर कोच जतिंदर कुमार द्वारा जूडो-कराटे की सिखलाई हासिल की। स्कूल के फिजिकल एजुकेशन की लेक्चरर राजविंदर कौर ने कहा कि आज के समय में लड़कियों को जूडो-कराटे की सिखलाई देना बहुत जरूरी है। प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर ने कोच जतिंदर कुमार, राजविंदर कौर गुरचंद सिंह का धन्यवाद किया। गुरप्रीत कौर ने लड़कियों को जूडो-कराटे की सिखलाई देने को ग्रांट मुहैया कराने के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
लड़कियों को जूडो-कराटे की सिखलाई देते हुए कोच जतिंदर कुमार।