पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे कम करने को अपनाएं ट्रैफिक नियम

सड़क हादसे कम करने को अपनाएं ट्रैफिक नियम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिदमिकडांसइंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स स्टॉफ ने हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान से जुड़कर बुधवार को लीला भवन स्थित चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे अवेयर किया। चौक पर स्टूडेंट्स ने 32 लोगों को ट्रैफिक रूल्ज फॉलो करने की अपील की।

इंस्टीट्यूट डायरेक्टर ईशा डांग ने कहा कि सबको मिलकर ट्रैफिक नियम को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर शहर की जनता को ट्रैफिक नियम संबंधी जागरूक करना चाहिए। इन नियम संबंधी सबसे ज्यादा जरूरत स्टूडेंट्स को जागरूक करने की है। आज के समय में ट्रैफिक की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण सड़क हादसे भी ज्यादा हो रहे हैं। इस लिए ट्रैफिक समस्या पर काबू पाना बेहद जरूरी है। ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके। यह समस्या तब हल होगी, जब सब मिलकर इन ट्रैफिक नियम को अपनाएंगे। यहां मानसी अरोडा, रवनीत कौर, रजत, बलविंदर जीत, तरशप्रीत कौर, शिवानी संगला, कमल पुरी नवनीत ने व्हीकल ड्राइवरों को ट्रैफिक नियम अपनाने को कहा।

रिदमिक इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स टीचर्स स्कूटी ड्राइवर को हेलमेट पहनने की अपील करते हुए।

हादसों के िखलाफ

भास्कर

महाअिभयान