मैकेनिकल डिपार्टमेंट बना फुटबाल विजेता
पटियाला। पंजाबीयूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इंटर डिपार्टमेंट फुटबाल टूर्नामेंट में योग डिपार्टमेंट को 5-2 से हराकर जीत पाई। बुधवार को फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के कराए टूर्नामेंट का उद्घाटन वीसी डाॅ जसपाल सिंह ने किया। डिपार्टमेंट हेड डाॅ. निशान सिंह देओल ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुषों की 28 और महिलाओं की 12 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटनी मैच मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने जीता। यहां अकादमिक स्टाफ कॉलेज के डायरेक्टर डाॅ. बलविंदर सिंह टिवाणा पहुंचे।