- Hindi News
- मेगा सिंगिंग कॉंटेस्ट में डॉक्टर्स ने गाए गीत
मेगा सिंगिंग कॉंटेस्ट में डॉक्टर्स ने गाए गीत
पटियाला। डॉक्टर्सकल्चरल सोसायटी प्रधान डाॅ. ब्रजेश मोदी और आईएमए प्रधान डाॅ. बलबीर सिंह की अगुवाई में मेगा सिंगिंग कॉंटेस्ट हरपाल टिवाणा कला केंद्र में हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कंपीटिशन में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर और आशा भौंसले के गाए गीतों को जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी आवाज में पेश किया। इस दौरान नेशनल आर्ट्स सोसायटी नटास के डायरेक्टर प्राण सभ्रवाल विशेष तौर पर पहुंचे। डाॅ. ब्रजेश मोदी, डाॅ. बलबीर सिंह, डाॅ. राकेश अरोड़ा, डाॅ. गीतांजलि अरोड़ा, डाॅ. अजातशत्रु कपूर, डाॅ. समीर, डाॅ. सुधीर वर्मा, डाॅ. जीएस सोढी, डाॅ. एसकेएस मड़िया ने उद्घाटन किया। एमपी डाॅ. धर्मवीर गांधी ने गीत गाए। यहां डाॅ. जनकराज सचदेवा, बाबा भूपिंदर सिंह, डाॅ. डीएस भुल्लर, डाॅ. नरेश राज, सुनीता सभ्रवाल, परमजीत सिंह परवाना मौजूद रहे।