आत्महत्या को मजबूर करने पर पति पर केस
पटियाला। थानाअर्बन इस्टेट पुलिस ने आत्महत्या करने वाली मीनाक्षी निवासी अर्बन इस्टेट फेस 2 ईडब्ल्यूएस क्वार्टर के पति वरिंदर सिंह सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना अर्बन इस्टेट के एसएचओ राहुल कौशल ने बताया कि मीनाक्षी की सास पति उसे अकसर परेशान करते थे। जिस कारण उसने मंगलवार घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले हुई थी।