10 किलो भुक्की समेत एक गिरफ्तार
पटियाला। बख्शीवाला पुलिस ने आरोपी हरी सिंह निवासी गांव दिलावरपुर से 10 किलो भुक्की 550 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बख्शी वाला में मामला दर्ज किया गया है। जांच कर रहे एएसआई जगन नाथ ने बताया कि टी पॉइंट बस अड्डा गांव हिरदापुर के पास नाका लगाया था। स्कूटर नंबर पीबी.11पी.0852 की तलाशी ली, जिसमें आरोपी के बैग से 10 किलो भुक्की 550 नशीली गोलियां जब्त की।