- Hindi News
- भ्रष्टाचार से तंग आकर दिल्ली की जनता ने आप को चुना: बैहरू
भ्रष्टाचार से तंग आकर दिल्ली की जनता ने आप को चुना: बैहरू
पटियाला। दिल्लीविधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर फार्मज एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बैहरू ने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार से तंग आकर अपनी वोट आप पार्टी को दी है। अमीरों की अगुवाई देश के पीएम नरिंदर मोदी और गरीब लोगों की अगुवाई आप पार्टी के मुखी अरविंदर केजरीवाल ने की। बैहरू ने कहा कि लोगों ने अपना कीमती वोट डालकर एक बेदाग नेता अरविंद केजरीवाल को चुना है। बैहरू ने बादल परिवार को सलाह दी कि अब राज्य के लोगों को इंकलाबी रास्ते की जरूरत महसूस हो रही है।