गुरमति समारोह में 350 होंगे सम्मानित
पटियाला। गुरुअर्जन सेवा मिशन द्वारा सिख धर्म सिख इतिहास संबंधी जानकारी देने के मकसद से करवाई गुरमति परीक्षा में मेरिट में आए 350 स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी को समारोह करवाया जा रहा है। गुरुद्वारा कमेटी सचिव सुरिंदर सिंह ने बताया कि समारोह गुरुद्वारा श्री मोतीबाग साहिब में होगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले करीब 35 सालों से यह परीक्षा स्टूडेंट्स में करवाई जा रही है। समारोह में स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के लिए भाई दया सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन गुरर्शन सिंह विशेषतौर से समारोह में शिरकत करेंगे। करीब 350 स्टूडेंट्स को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।