- Hindi News
- ‘जातपात का फर्क परमात्मा ने नहीं, हमने बनाया, इससे बचें’
‘जातपात का फर्क परमात्मा ने नहीं, हमने बनाया, इससे बचें’
पटियाला। सरकारीबिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एससी, बीसी, रूरल और माइनॉरिटी कम्युनिटी के स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल क्लासेज शुरू करने के लिए समागम करवाया गया। इसमें करीब 200 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। समागम में बतौर मुख्य मेहमान कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के पूर्व चेयरमैन प्रो. मुख्तियार सिंह पहुंचे। प्रोग्राम की शुरुआत में प्रिंसिपल सतिंदर कौर ने बताया कि जातपात का फर्क परमात्मा द्वारा नहीं बनाया गया और इससे ऊपर उठकर काम करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भी खुद में हीन भावना नहीं आने देनी चाहिए और सख्त मेहनत करते हुए पढ़ाई करके मंजिल की तरफ बढ़ना चाहिए। रेमेडियल क्लासेज के कोऑर्डिनेटर डॉ. वनीता रानी ने क्लासेज में पढ़ाई संबंधी अपने शक दूर करने और पूरा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। समाज के इन वर्गों को ऊंचा उठाने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कॉलेज द्वारा यूजीसी को 9 लाख रुपए की ग्रांट अलग तौर पर मांगी जा रही है। इस दौरान प्रो. मनजीत लता ने विचार दिए।
बिक्रम कॉलेज में समागम के दौरान मुख्य मेहमान का स्वागत करतीं प्रिंसिपल सतिंदर कौर।