पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएसयू कल फूंकेगी चीफ इंजी. का पुतला

टीएसयू कल फूंकेगी चीफ इंजी. का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। टेक्निकलसर्विस यूनियन साउथ जोन ने पावर कॉम के चीफ इंजीनियर साउथ के खिलाफ जोनल स्तर का धरना 13 फरवरी को देने का ऐलान किया है। यूनियन लीडर बनारसी दास पसियाणा ने बताया कि यूनियन के दो लीडर बहाल किए जाने और पांच पेंशनर लीडर्स की पेंशन में 33 फीसदी कटौती बहाल करवाए जाने की मांग को लेकर ही यह धरना दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 30 जनवरी से 6 फरवरी तक मंडल स्तर पर धरने लगाए गए। 13 फरवरी को चीफ इंजीनियर का पुतला फूंका जाएगा। बनारसी दास ने कहा कि अगर इसके बावजूद उनकी मांगों को जल्द स्वीकार किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यहां गुरदेव सिंह, जगदीश कुमार, जतिंदर सिंह चड्ढा, राजिंदर कुमार, संतोख सिंह मौजूद रहे।