दुर्गा उत्सव कल से
पटियाला। श्रीश्री सर्बजानी दुर्गा उत्सव कमेटी द्वारा 29 सितंबर को संगरूर रोड पर पटियाला कैंट के पास कुलवंत सिंह एनक्लेव में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। प्रोग्राम के मुताबिक 30 सितंबर को संकल्प, शास्ती पूजा कल्चरल प्रोग्राम करवाया जाएगा। 1 अक्टूबर को महा सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, महा भोग चंडी पाठ होगा, संध्या आरती और आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम होगा। 2 अक्टूबर को महा अष्टमी पूजा, पुष्पांजलि, महाभोग चंडी पाठ, संधी पूजा, संध्या आरती, महा नवमी पूजा और संजय डांस अकादमी का प्रोग्राम होगा। 3 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा, पुष्पांजलि और सिंदूर बरन उत्सव मनाया जाएगा।