पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुबई के लिए पैसे नहीं मिले तो जान दे दी

दुबई के लिए पैसे नहीं मिले तो जान दे दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबईपहुंचीप्रेमिका के पास जाने के लिए घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो गुस्साए युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक सोनू अर्बन इस्टेट फेज दो के ईडब्ल्यूएस मकान में अपने घरवालों के साथ रहता था। तीन बहनों के इकलौते भाई सोनू की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने पंचायत की सहमति से युवक का संस्कार भी कर दिया।

इस घटना के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं की गई। हालांकि बाद में पुलिस को इस बारे में संस्कार के बाद ही जानकारी मिली और उन्होंने मौके पर जाकर पूछताछ की। पंचायती सहमति और परिवार द्वारा कोई कार्रवाई करने की बात सुनने के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है और नो इनफॉरमेशन एंड नो एक्शन की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

पंचायतीसहमति से संस्कार कराया: ईडब्ल्यूएसकॉलोनी के प्रधान अमरीक गिल ने कहा कि सुसाइड करने वाले लड़के के परिवार वाले काफी गरीब हैं। वह खुद ही इस मामले में किसी कानूनी कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने पंचायती सहमति के बाद लड़के का संस्कार कर दिया। मामला उनके घर का था और किसी ने भी कोई आरोप नहीं लगाया।

पुलिस को सुसाइड की जानकारी नहीं दी

सोनूकी तीनों बहनें शादीशुदा और परिवार में सेटल हैं। सोनू लंबे समय से बेरोजगार था और एक लड़की के संपर्क में था। लड़की ने पिछले साल उससे किसी काम के लिए करीब 50 हजार रुपए लिए थे, जिसके बाद वह दुबई चली गई। अब वह लड़की दुबई में रहती है और सोनू उसके पास जाना चाहता था। इसके लिए उसने मां-बाप से दो लाख रुपए मांगे, क्योंकि लड़की ने कहा था कि पैसे लेकर वह लड़के का कागजात पूरे करवाकर वहां पर बुला लेगी। पैसे मिलने पर उसने अपने घरवालों से झगड़ा किया और कमरे में चला गया। बाद में उसका शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।