पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट को तेजधार हथियार से किया जख्मी

स्टूडेंट को तेजधार हथियार से किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. मामूली सी बात को लेकर स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा जानलेवा हमला करने का 15 दिन के दौरान दूसरी घटना सामने आई है। शिवालिक स्कूल एसएसटी नगर के बाहर छुट्टी के बाद करीब साढ़े बाहर बजे एक बारहवीं के स्टूडेंट पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जख्मी स्टूडेंट की पहचान हरीश (उम्र करीब 16 साल) निवासी पुराना बिशन नगर के रूप में हुई है। पता चलते ही हरीश के पिता गुरमीत चाचा घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। हरीश ने कहा कि हमला करने वाला स्कूल में दसवीं में पढ़ता है, जिसने अपने साथ 5 बाहरी युवकों को बुलाकर छुट्टी के समय हमला किया था। सभी युवक किसी कॉलेज के लगते थे, जिनके पास तेजधार हथियार थे। फिलहाल पुलिस को जानकारी दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जख्मी हरीश के बयान नहीं लिए थे।

पुलिस वाले का बेटा होने की धौंस दिखाई : हरीश ने बताया कि कुछ समय पहले दसवीं के स्टूडेंट के साथ उसकी बहस हुई थी। इस वजह से उस पर हमला किया गया है। जिस वक्त उस पर अटैक हुआ तो स्कूल के अन्य स्टूडेंट्स ने पुलिस को कॉल करने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपियों में से एक ने रौब दिखाते हुए कहा कि उसका पिता पुलिस में है। जिसको बुलाना है, अपनी मर्जी से बुला ले। हरीश ने बताया कि हमलावरों में से एक आरोपी का मोबाइल नंबर 8968263639 था। इस नंबर पर भास्कर संवाददाता ने संपर्क किया तो कॉल अटेंड करने वाले युवक ने अपना नाम तो नहीं बताया। लेकिन उसने कहा कि करण नाम के उसके दोस्त ने मोबाइल मांग कर एक फोन कॉल की थी। हरीश पर हमले में उसका कोई लेना-देना नहीं है।

दो महीने में तीसरा जानलेवा हमला

स्कूलके बाहर स्टूडेंट्स पर जानलेवा हमला होने का दो महीने के दौरान तीसरा मामला है। सबसे पहले अर्श जैन निवासी त्रिपड़ी के साथ यह घटना हुई थी। दस दिन पहले प्ले वे स्कूल के बाहर मनिंदर दास पुत्र रजिंदर प्रकाश निवासी घराचों पर चाकू से हमला किया था। अब हरीश पर तीसरा हमला होने से स्कूल के बाहर सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे हैं।

स्टाफ प्रबंधकों ने नहीं की मदद

हरीशके पिता चाचा ने कहा कि घटना के बाद स्कूल की ओर से किसी भी स्टाफ प्रबंधक ने इस मामले की सुध नहीं ली।