- Hindi News
- बचितर नगर में महिला से झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बचितर नगर में महिला से झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार
पटियाला| 22 नंबर फाटक के पास बचितर नगर में महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता जगीर सिंह ने बताया कि बेटी का बचितर नगर में ब्यूटी पार्लर है। जिसके सामने आरोपी युवक की कोठी तैयार हो रही है। दोपहर को कोठी पर काम करने वाले लेबर ने पार्लर में काम करने वाली लड़की से बदतमीजी की। जिससे दोनों का झगड़ा हो गया। आरोपी ने पहुंच की धौंस दिखाते हुए जगीर से झगड़ा कर लिया। बीच बचाव करने आई बेटी से हाथापाई की। एएसआई देवी राम जांच के लिए मौके पर पहुंचे। एएसआई देवी राम ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल हो चुका है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
घटना के बारे में बताते जगीर सिंह।