- Hindi News
- काले कानून को रद कराने को अाप करेगी संघर्ष
काले कानून को रद कराने को अाप करेगी संघर्ष
पटियाला। नौजवानइंकलाबी नौजवान सभा ने घलौड़ी गेट स्थित चौक में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर प्रोग्राम किया। आप के सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी ने हिस्सा लिया। डाॅ. गांधी ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए शहीदों की कुर्बानियों को हमें भुलाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जमहूरी हक को बहाल करने के लिए लड़ाई लड़ते शहीद हुए। पर आज फिर लोगों के जमहूरी हकों को कुचलने के लिए राज्य सरकार ने निजी सरकारी जायदाद नुकसान रोको बिल, वाले कानून का मता पास कर रही है। डॉ. गांधी, जिला कनवीनर नौजवान इंकलाबी नौजवान सभा प्रधान जरनैल सिंह सभा मेंबरों ने भगत सिंह को श्रद्धांजिल दी। चेतन सिंह, सुखविंदर सिंह, पुनीत काेरियन, सुखी कालेका, मनी, मंगत कुमार, सूरज कुमार मौजूद रहे।
शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए डाॅ. गांधी अन्य।