पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना, सच्ची श्रद्धांजलि\'

\"भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना, सच्ची श्रद्धांजलि\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवासाहित्यकला मंच की मासिक संगोष्ठी डीएवी पब्लिक स्कूल में डॉ. हुकुम चन्द राजपाल की अध्यक्षता में हुई। डॉ. जीएस भटनागर मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर विशिष्ट अतिथि रहे। शहीद आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर उनको याद किया गया और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के महत्व पर चर्चा हुई।

डॉ. महेश गौतम ने अपने महाकाव्य ‘स्वातंत्रय समर’ से भगत सिंह के बलिदान से जुड़े अंश सुनाकर श्रद्धांजलि दी। डॉ. अर्चना महाजन ने कहा कि शहीद भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम वैसा भारत बनाएं जिसका उन्होंने सपना लिया था। प्रिंसिपल प्रभाकर ने हिन्दी को स्वतन्त्र भारत की विश्व में सम्मानित स्थान रखने वाली भाषा बताया। कुलवंत सिंह नारिके ने कहा कि सरकार को एक विशेष एक्ट बनाकर हिन्दी भाषा को संपूर्ण भारत में स्कूल स्तर तक जरूर पढ़ाना चाहिए। अध्यक्ष डॉ. हुकुम चन्द राजपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद भगत सिंह के बलिदान के महत्व और हिन्दी के प्रख्यात कवि मुक्तिबोध के योगदान पर चर्चा की। डॉ. जीएस भटनागर और देवीचरण वाजपेयी ने भी विचार रखे।

प्रीतम प्रवासी ने ‘दूसरा पेट’ छोटी कहानी सुनाई डॉ. पूनम गुप्त ने ‘एक हादसा बन सकती हैं छोटी-छोटी कुछ भूलें’, नरेश नाज़ ने ‘मेरा तुमसे एक गीत का वादा है’, डॉ. जीएस आनन्द ने ‘कदे पती कदे पुतरां दी गुलाम रहंदी है नारी’, गुरचरण सिंह पब्बराली ने ‘कुब्बे हो के आपे दे नाल लड़ना हुंदै अंदर बह के’, बलबीर जलालाबादी ने ‘मैनूं गुजरे होए जमाने दे पदचिन्हां ते तुरना चंगा नहीं लगदा’, सुकीर्ति भटनागर ने ‘भटकाव, तलाश, जिजीविषा की भूख प्रकृति है तुम्हारी’ कविताएं पेश कीं। उत्तम सिंह आतिश, हर्ष कुमार हर्ष, मनोज मन गुरविन्दर सिंह ने कविताएं पेश कीं। पीयू के वीसी डॉ. जसपाल सिंह के पिता ज्ञानी तीरथ सिंह के निधन पर शोक जताया। हिन्दी के शिरोमणि साहित्यकार डॉ. ज्ञान सिंह मान तथा रंगकर्मी अनिल सनौरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। यहां गिल सुरजीत, एमएस जग्गी, मनजीत सिंह सेखों, बलदेव राज गोस्वामी आदि भी मौजूद रहे।

पटियाला में सोमवार को मालवा साहित्य कला मंच की मासिक संगोष्ठी को संबोधित करते डॉ. जीएस भटनागर।

यूनियन ने मशाल मार्च निकला

पटियाला। पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन ने पीयू में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित मशाल मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई करते