पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमें जनगणना का मेहनताना नहीं और डीसी को अवाॅर्ड

हमें जनगणना का मेहनताना नहीं और डीसी को अवाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साल2011में हुई जनगणना में बेहतर काम करने पर सरकार ने डीसी को अवाॅर्ड दिया। दूसरी ओर जिन मुलाजिमों ने इस काम को समय पर पूरा किया, उनको अब तक मेहनताना नहीं मिला है। 2011 में जनगणना के दौरान काम करने वाली कर्मजीत कौर, बलविंदर कौर, नवजोत कौर, जसविंदर सिंह जसवीर सिंह ने मेहनताना जारी करने पर नगर निगम के खिलाफ शिकायत दी है।

800मुलाजिमों को नहीं मिला मेहनताना : कर्मजीतकौर बाकी साथियों ने बताया कि दो दिन तक सरकार ने चंडीगढ़ में एक प्रोग्राम में जिले के अफसरों को इसके लिए सम्मानित किया। सरकार को उन मुलाजिमों की याद नहीं आई जिनको काम पूरा करने दो साल बीतने के बाद भी मेहनताना नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस काम को पूरा करने के बाद एक मुलाजिम को करीब 10 हजार रुपए मिलना था। 800 मुलाजिमों ने जनगणना के दौरान काम किया था। उन्हें अब तक पूरा मेहनताना नहीं मिला है।

पैसा है पर डीसी की परमिशन नहीं

मुलाजिमोंने बताया कि काम का जो मेहनताना मिलना है, उसका फंड निगम के पास है। निगम मुलाजिमों के पास डीसी की परमिशन नहीं है। पूरा मेहनताना मिलने के कारण 2011 के बाद होने वाले वाली जनगणना में काम करने से मुलाजिमों ने इनकार किया है। पर अफसरों के भरोसे पर काम करना पड़ा। बाद में होने वाली जनगणना का मेहनताना मुलाजिमों को मिल गया पर 2011 का मेहनताना बकाया है।

2011 में मेरी ड्यूटी यहां नहीं थी

^मामलामेरे ध्यान में नहीं है। 2011 में जब जनगणना हुई थी। उस समय मेरी ड्यूटी यहां नहीं थी। इस मामले में मेरे पास कोई शिकायत कर्मचारी आया है। पैसा जारी करने की कोई बात नहीं है। जिन मुलाजिमों ने जनगणना में काम है, उनको पैसा जरूर मिलेगा। जिनको रुपए नहीं मिले, वो मुझसे मिलें, जल्द मेहनताना रिलीज कराया जाएगा। वरुणरूजम, डिप्टीकमिश्नर।

पटियाला में 2011 की जनगणना के बारे में जानकारी देते जसविंदर सिंह अन्य।