पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बाइक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टाफने थाना पसियाणा से तीन लोगों को चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उनको गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखविंदर सिंह गांव कलवाणु, बलविंदर सिंह गांव रोहटी छन्ना, बलजिंदर सिंह गांव पहाड़पुर का निवासी है।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि आरोपियों से दो चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं। उनके खिलाफ थाना पसियाणा में मुकदमा नंबर 154 दर्ज किया है। एएसआई जसपाल सिंह ने गांव सबाजपुर में नाका लगाया था। आरोपी स्कूटर मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसपर जाली नंबर लगाकर बेचते थे। गिरोह का सरगना सुखविंदर सिंह उर्फ काला है। उसके खिलाफ थाना लाहौरी गेट में एक केस पहले भी दर्ज है।