- Hindi News
- \"हरियाणा के कारोबारियों को पंजाब में फसल खरीदने की इजाजत मिले\'
\"हरियाणा के कारोबारियों को पंजाब में फसल खरीदने की इजाजत मिले\'
पटियाला|अनाज मंडियोंमें लगातार धान की फसल आनी शुरू हो चुकी है। सरकारी खरीद एजेंसियाें के रवैए से मंडियों में किसानों से लूट हो रही है।
भारतीय किसान यूनियन एकता, सिधुपुर के जिला प्रधान गुरबख्श सिंह बलबेड़ा ने कहा कि किसानों को खरीददारों के मनमर्जी वाले रेट पर फसल बेचनी पड़ रही है। बासमती हरियाना में 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। पंजाब में खरीददार 2 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद रहे हैं। बलबेड़ा ने कहा अगर हरियाणा के कारोबारियों को पंजाब में फसल खरीदने की इजाजत मिले, तो धान की फसल का रेट किसानों को ज्यादा मिल सकता है। इस समय किसान जनरेटर की मदद से फसल पैदा कर रहे हैं।