रिश्वत लेने के आरोपी जेई विजय को जेल
भास्कर न्यूज | पटियाला/समाना
रिश्वतलेनेके आरोप में गिरफ्तार समाना के जेई विजय कुमार को एक दिन के रिमांड के बाद सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विजिलेंस ने जेई का रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
चंडीगढ़ निवासी आरोपी जेई की प्राॅपर्टी का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जेई विजय के दो बैंक अकाउंट मिले हैं, उनकी स्टेटमेंट मंगवाई है। उसकी स्विफट कार का टेंपरेरी नंबर होने के कारण उसके बिल मंगाए है, जिससे पता चल सके कि किसके पैसे नाम से कार खरीदी गई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रामफल ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। केस से जुड़े दस्तावेजों की डिटेल मंगवाई है, जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
यह है मामला
विजिलेंसके अनुसार आरोपी जेई विजय ने गुरजीत से रिश्वत मांगी थी। गुरजीत की जोड़ामाजरा में 15 एकड़ खेतीबाड़ी वाली जमीन है। उसने नया ट्रांसफर रखवाने के लिए पावरकॉम में अप्लाई किया था। उसकी कापी बनवाने के बदले में आरोपी जेई विजय कुमार ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। सौदा 12 हजार रुपए में तय हो गया था।