- Hindi News
- डाॅ. मलकीयत को मिला 31 लाख का रिसर्च प्रोजेक्ट
डाॅ. मलकीयत को मिला 31 लाख का रिसर्च प्रोजेक्ट
पीयूकेसाइंटिस्ट डाॅ. मलकीयत सिंह सैनी को टेक्सोनोमी के क्षेत्र में की माअर्के की खोज के चलते केंद्र सरकार के वातावरण और जंगलात मंत्रालय ने रिसर्च प्रोजेक्ट दिया गया। परागणी मक्खियों (पोलेनेटिंग बी) का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।
(आल इंडिया को-ऑर्डिनेटेड प्रोजेक्ट ऑन टेक्सोनोमी) प्रोजेक्ट तीन सालों में पूरा होगा। दो रिसर्च स्कॉलर्स स्टूडेंट्स और पूरा रिसर्च स्टाफ डाॅ. सैनी के साथ उत्तर-पश्चिम भारत का कण-कण खोजेंगे ताकि उक्त मक्खियों के भोजन वाले पौधों के आधार पर ढूंढा जा सके। डाॅ. सैनी को मिले 31 लाख रुपए के इस रिसर्च प्रोजेक्ट में इन मक्खियों की फलों, सब्जियों और फसली बीजों की सेटिंग में खास भूमिका की खोज की जाएगी। डा. सैनी पीयू में डीन अकादमिक मामले, डीन रिसर्च, डीन लाइफ साइंसेज और जुओलॉजी महकमे के हैड के तौर पर सेवा निभा चुके हैं। इस समय एशियन कॉलेज में प्रिंसिपल हैं।
डाॅ.मलकीयत सिंह