पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मेडिकल कैंप 11 को

कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मेडिकल कैंप 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। कोर्टकॉम्प्लेक्स पटियाला में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान केपी सिंह ने बताया कि फ्री मेडिकल कैंप कोर्ट के बार रूम में 11 और 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लगाया जाएगा। कैंप बार एसोसिएशन पटियाला परवान वेलफेयर सोसायटी और दृढ़ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लगा रहा है। केपी सिंह ने बताया कि यह पहली बार इतना बड़ा मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। यहां हरविंद्र कुमार राणा सचिव, रतन बतराना, सह सचिव, संजय खन्ना उप प्रधान, पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित त्रेहान, गगनदीप सिंह मौजूद रहे।