पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बेटे की ज्युडीशियल रिमांड बढ़ी

मां-बेटे की ज्युडीशियल रिमांड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। परमप्रीतकौर हत्या मामले में सीबीआई पंजाब की विशेष अदालत के स्पेशल ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट बलजिंदर सिंह की अदालत में आरोपी मां-बेटे हरप्रीत सिंह और परमजीत कौर को सीबीआई ने पेश किया। अदालत ने दोनों की ज्युडीशियल रिमांड 23 दिसंबर तक बढ़ा दी है। मंगलवार को दोनों का रिमांड खत्म हो गया था। इस मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अमरजीत सिंह सोढी ने याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के खिलाफ अमरजीत सिंह सोढी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी लड़की की शादी हरप्रीत से की थी। आरोपी उसकी लड़की को परेशान करता था और तलाक की मांग करता था। थाना कोतवाली पटियाला में फरवरी 2012 में हत्या का मामला दर्ज किया था।