पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट पॉजिटिव सोच अपनाएं: रखड़ा

स्टूडेंट पॉजिटिव सोच अपनाएं: रखड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्कूलशिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा महकमे के सहयोग से नाभा रोड स्थित हरपाल टिवाणा कला केंद्र में राज्य स्तरीय नकल विरोधी अभियान प्रोग्राम कराया गया। कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि नकल सामाजिक बुराई है। जिसकी आदत डालने से व्यक्तिगत के साथ-साथ सामाजिक विकास में ठहराव जाता है।

इच्छा शक्ति को मजबूत करके कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। इसलिए स्टूडेंट्स को नकल करने की आदत को छोड़कर सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। अजीत सिंह पन्नू ने कहा कि एजुकेशन सिस्टम में तेजी से बदलाव होता आया है और पंजाब में स्तरीय स्कूली शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। बोर्ड के चेयरपर्सन डाॅ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि इस अभियान को सात जोनों में बांटा गया है। जिस के तहत पटियाला, संगरूर और बरनाला जिला के लगभग 300 स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर्स के साथ-साथ शिक्षा अफसर हिस्सा ले रहे हैं। पटियाला, संगरूर और बरनाला जिला में तहसील स्तर पर कराए गए मिन्नी मैराथन, लेख मुकाबले, कविता पाठ मुकाबले के विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

सम्मानित किए स्टूडेंट्स के साथ रखड़ा अन्य।