पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम प्रशासन का पुतला फूंकेंगे 11 को

निगम प्रशासन का पुतला फूंकेंगे 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शकाॅलोनी,दर्शना काॅलोनी, प्रेम नगर और नार्थ एवेन्यू के इलाकावासियों ने वेलफेयर सोसाइटी वाॅर्ड-2 के आह्वान पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी।

धर्म सिंह की देखरेख में टेक सिंह, मनीष बातिश, विजय कुमार और जतिंदर शर्मा की टीम भूख हड़ताल पर बैठी जबकि घुम्मन सिंह खरोड़ की देखरेख में बैठे भूख हड़ताली टीम को जूस पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया गया। डाॅ. दर्शनपाल और कर्मचंद भारद्वाज ने कहा कि निगम मैनेजमेंट कुंभकरणी नींद में सोई है और बुनियादी सुविधाएं देने से टालमटोल कर रही है। आदर्श काॅलोनी और दर्शना काॅलोनी की गलियों में सड़कें टूटी हैं। लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा और सफाई का बुरा हाल है। उन्होंने वाॅर्ड पार्षद के बयानों की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कर्मचंद ने कहा कि नगर निगम कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव कर रहा है।

रैली में एेलान किया गया कि यदि निगम प्रशासन ने बातचीत के माध्यम से समस्याओं का हल किया गया तो 11 दिसंबर को पुरानी चुंगी भादसों रोड पर निगम प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। दर्शन कौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा मांगेें हल करने की सूरत में महिला विंग भूख हड़ताल पर बैठेगी। उन्होंने जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की।

डीसी दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते आदर्श काॅलोनी दर्शना काॅलोनी के बाशिंदे।