- Hindi News
- पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन सिद्धू हुए पेश
पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन सिद्धू हुए पेश
पटियाला। जिलाअतिरिक्त सेशन जज की अदालत में चल रहे पंजाब लोक सेवा कमिशन भर्ती घोटाले मामले में पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रविंदरपाल सिंह सिद्धू पेश हुए। जबकि पीएस सोढी समेत सभी आरोपी पेश हुए। अदालत में बचाव पक्ष के वकील और सरकारी वकील भी हाजिर थे। बचाव पक्ष के वकीलों और सरकारी वकीलों पर फाइनल आग्र्यूमेंट जारी रही। मामले की सुनवाई आगे डाल दी गई है। यहां उल्लेखनीय है कि पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रविंदरपाल सिंह के कार्यकाल के दौरान विभिन्न ओहदों पर जो भर्तियां की गई थी उनमें बड़े स्तर पर घोटाला हुआ था और जो भर्तियां की गई थी वह पैसे लेकर की गई थी। इसकी जांच विजिलेंस पुलिस ने की थी। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना विजिलेंस पटियाला में मामला दर्ज किया गया था।