फैज अहमद का शतक इंडियन रेलवे मजबूत
पटियाला। डीएमडब्ल्यूस्टेडियम में शुरू हुए सीके नायडू अंडर 23 क्रिकेट ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन मंगलवार को फैज अहमद की 161 रन की शतकीय पारी से इंडियन रेलवे ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। पहले दिन हरियाणा के बनाए 321 रन के जवाब में खेलते हुए रेलवे के फैज अहमद और आकाश यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। सोमवार को दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे की टीम ने मात्र 35 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ खेलते हुए पारी को संभाला और 312 रन जुटाए। रेलवे के एपी बावा और नीलकंठ क्रीज पर डटे हैं। जबकि प्रथम सिंह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हरियाणा के आर तेवतिया ने 79 रन देकर 2, संजय पाहल ने 42 रन देकर 2 और शमशेर यादव ने 60 रन देकर 2 विकेट झटके।