- Hindi News
- पहले रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
पहले रेहड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
नगरनिगमद्वारा दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाने के मामले में गुड़मंडी के दुकानदारों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को गुड़मंडी के दुकानदारों ने मीटिंग कर निगम की इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया। प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि शहर में गैर कानूनी रेहडिय़ों की भरमार है। निगम ने रेहड़ी वालों के लिए कोई पैमाना तैयार नहीं किया है, जिसके चलते रेहड़ी वाले जगह-जगह पर खड़े होकर ट्रैफिक जाम करते हैं। इसका खामियाजा उन दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है, जो निगम को टैक्स अदा करते हैं। बावजूद नगर निगम उनका सामान उठा लेता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि वह ऐसी रेहडिय़ों की पहचान करे, जो गैर कानूनी ढंग से बाजारों में खड़ी हैं। रेहडिय़ों को रजिस्टर्ड करके उनके लिए मार्केट में अलग जगह बनाएं। इससे निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में हाल यह है कि कहीं पर एक रेहड़ी खड़ी होती है तो देखादेखी करके वहां पर 10 रेहड़ियां और खड़ी हो जाती हैं। इसमें लापरवाही सरासर नगर निगम की है। यहां डाॅ. आरके धीमान, अनिल कुमार, इंद्र कुमार, गिरीश कुमार, तरुण कुमार, पुनीत गर्ग और कपिल गोयल मौजूद रहे।
रेहड़ी और व्हीकल्स के कारण घिरी आधी सड़क।
नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते गुड़मंडी के दुकानदार।
बाजारों में पीली लाइन डालकर बनाएं नियम
राजेशकुमार ने बताया कि पहले बाजारों में पीली लाइन लगाई गई थी, जो दुकानदार पीली लाइन के बाहर सामान रखता था उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान था। यदि नगर निगम को सही ढंग से ट्रैफिक सिस्टम चलाना है, तो उन्हें चाहिए कि शहर के सभी बाजारों में पीली लाइन लगाए और बाहर सामान लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे।