पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी गोल्डी की रिमांड बढ़ी

आरोपी गोल्डी की रिमांड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। रुलदासिंह कत्ल कांड और आर्य समाज बम कांड में कथित आंतकवादी रमनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को पुलिस ने चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट दीपिका की अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 23 दिसंबर तक बढ़ा दी है। आरोपी का ज्युडीशियल रिमांड खत्म हो गया था। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली पटियाला में 28 अप्रैल 2010 को गौरव शर्मा निवासी ग्रिड काॅलोनी, नजदीक राजपुरा काॅलोनी, पटियाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आर्य समाज चौक, श्री सत्या नारायण मंदिर के सामने एक बम फटा था। जिसमें वह और चार अन्य जख्मी हुए थे और कुछ दुकानों को भी नुकसान हुआ था। वहीं, रुलदा सिंह कत्ल कांड केस में उक्त आरोपी को 2 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।