- Hindi News
- कंप्यूटर टीचर्स पर दर्ज केस हो रद: राजदीप
कंप्यूटर टीचर्स पर दर्ज केस हो रद: राजदीप
सितंबर-अक्टूबरमेंकंप्यूटर अध्यापकों के संघर्ष के दौरान उनके 14 साथियों पर पुलिस ने पर्चे दर्ज किए थे, जिनको रद करने की मांग उन्होंने की है। मंगलवार को कंप्यूटर अध्यापक सांझा फ्रंट प्रभजोत सिंह बल और मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में मीटिंग में सीनियर नेता राजदीप मानसा ने कहा कि सरकार साथियों पर झूठे केस डालते हुए संघर्ष को दबाना चाहती है, जिसको सहन नहीं किया जायेगा। सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार उन की जायज मांगों को मानते हुए उनके हक जल्द से जल्द बहाल करे और जिन 14 कंप्यूटर टीचरों पर संघर्ष के दौरान झूठे केस डाले गए हैं उनको रद्द किया जाए। यूनियन नेता अलग-अलग मीटिंगों में सीएम शिक्षामंत्री से केस रद कराने के बाबत मिल चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरिंदर सिंह गिल ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों के हक के लिए तकरीबन एक महीना मरण व्रत पर बैठने वाले सीएएसएफ नेता परमिंदर सीबिया का सम्मान जल्द होगा। जल्दी प्रस्ताव पास करते हुए एक समारोह के दौरान परमिन्दर सीबिया और उनकी धर्मप|ी गगनदीप कौर को \\\'पंजाब का गौरव\\\' अवॉर्ड मिलेगा। प्रभजोत सिंह अमृतसर, राजदीप मानसा, गुरिन्दर गिल गुरदासपुर मौजूद रहे।