पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल का बस ड्राइवर गिरफ्तार जमानत पर रिहा

गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल का बस ड्राइवर गिरफ्तार जमानत पर रिहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। वाईपीएसचौक पर स्कूली बच्चे लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मारने के आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल के बस ड्राइवर जसवीर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी बस ड्राइवर को जमानत पर छोड़ दिया गया है। हादसे में जख्मी स्टूडेंट्स की हालत खतरे से बाहर है।

मंगलवार सुबह फीलखाना स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो को वाईपीएस चौक पर स्कूल बस ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में ऑटो ड्राइवर शिव कुमार समेत सात बच्चों को चोट लगी थी। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ नवीन गोयल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। एक्सीडेंट में नवीन की बेटी जख्मी हुई थी।

खबरें और भी हैं...