घनौर में हवलदार की बाजू तोड़ने वाले आरोपी अभी भी फरार
पटियाला। घनौरथाना इलाके में हवलदार अमरजीत सिंह की बाजू तोड़ने वाले आरोपी एक हफ्ते बाद भी पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। घटना के बाद हवलदार की हालत सीरियस बनी हुई है लेकिन पुलिस अधिकारी इस मामले में गंभीर नजर नहीं रहे हैं। आरोपियों के पंजाब से बाहर फरार होने का पता लगने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। पुलिस ने आरोपियों के घर में कई रेड भी की हैं।