तय जगह पर ही लगाने दिए जाएंगे धरने: डीसी
पटियाला। डीसीरामवीर सिंह ने कहा है कि पटियाला शहर में धरने-प्रदर्शन के लिए जो जगह जिला प्रशासन ने तय की है, वहीं पर धरने-प्रदर्शन लगाने दिए जाएंगे और शहर में किसी अन्य स्थान पर इसकी परमिशन नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन ने यहां मिनी सेक्रेटेरिएट के पास पुडा की जगह को धरने-प्रदर्शन आदि के लिए तय कर रखा है।
शहरवासियों को पेश रही इस मुश्किल के बारे डीसी रामवीर सिंह ने कहा कि मिनी सेक्रेटेरिएट के पास जो जगह धरने-प्रदर्शनों के लिए तय की गई है, वहीं पर ऐसा करने के आदेशों को सख्ती से लागू किया जाएगा। संबंधित सरकारी विभागों के अफसरों से बात की जाएगी कि उनके मुलाजिम किसी अन्य जगह पर धरने-प्रदर्शन करके जिला प्रशासन द्वारा तय जगह पर ही इस तरह का आयोजन करें।