ध्रुव पांडव स्टेडियम में बनेंगी 3 नई पिच
पटियाला। ध्रुवपांडव स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए 3 नई पिच जल्द बनाई जाएंगी। इससे पहले भी जूनियर खिलाड़ी यहां नेट प्रैक्टिस करते हैं। अब पटियाला क्रिकेट एसोसिएशन को जूनियर टीमों के स्टेट कैंप भी मिलने शुरू हो गए हैं। यहां जूनियर एकेडमी बन चुकी है। इसलिए अब लगने वाले कैंपों को ध्यान में रखते हुए तीन नई पिच तैयार की जाएगीं।