- Hindi News
- 22 नंबर फाटक मार्केट में बनेगा पब्लिक टॉयलेट
22 नंबर फाटक मार्केट में बनेगा पब्लिक टॉयलेट
पटियाला | 22नंबर फाटक मार्केट के दुकानदारों की मांग पर नगर निगम ने मार्केट में एक पब्लिक टॉयलेट बनाने का फैसला किया है। पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए निगम ने 5 लाख 53 हजार रुपए का बजट भी पास कर दिया है और जल्द ही ई-टेंडरिंग के जरिए यह काम अलॉट कर दिया जाएगा। उधर वॉर्ड 48 के तहत मॉडल टाऊन एरिया में रि-चार्जिंग वैल बनाए जाने के लिए निगम ने 1.88 लाख रुपए का बजट सेंक्शन किया है। इसी तरह शहर के अलग अलग हिस्सों में पॉट होल्स की मरम्मत का काम 65 हजार रुपए में कराने का फैसला निगम ने किया है।