पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटोच शील्ड: पारी और 100 रन से जीता अमृतसर

कटोच शील्ड: पारी और 100 रन से जीता अमृतसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटोचशील्डग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में अमृतसर ने शानदार खेल से पटियाला को पारी और 100 रन से हराया। मंगलवार को खेल के चौथे दिन विनय चौधरी की गेंदबाजी (6) से पटियाला की टीम दूसरी पारी में 196 रन ही बना सकी।

सोमवार को अमृतसर के बनाए 450 रनों के जवाब में मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन रहा। पहली पारी में 154 रन पर सिमटी पटियाला टीम ने दूसरी पारी में फॉलोऑन में खेलते हुए सोमवार को दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 54 रन से आगे खेलते हुए 196 पर ऑल आउट हुई। कुंवर रैना 41 रन बनाकर अश्विनी की गेंद पर आउट हुए। जीवनजोत सिंह ने 6 चौकों से 50 रन बनाए। जीवन को चरनजीत ने गेंद पर रमन के हाथों कैच आउट किया। प्रभजोत सिंह को 12 के निजी स्कोर पर विनय ने पवेलियन लौटाया। हिमांशू चावला को 20 रन पर चरनजीत ने शरद लुंबा के हाथों कैच करवाया। रविंदर सिंह जीरो पर अश्विनी की गेंद पर रोहन को कैच थमा बैठे। अमितोज को 6, करन कैला को 24, हितेश आनंद को जीरो, राजविंदर सिंह को 31 और सरबजीत लाड्डा को जीरो पर विनय चौधरी ने आउट कर पवेलियन भेजा। विनय ने 68 रन देकर 6, अश्विनी ने 40 रन देकर 2, चरनजीत ने 62 रन देकर 2 विकेट झटके।

ध्रुव पांडव स्टेडियम में शॉट लगाता पटियाला का बल्लेबाज