घरेलू झगड़े में फंदा लगाकर की खुदकुशी
पटियाला। सेवककॉलोनी में किराए पर रह रहे 36 वर्षीय बलजीत सिंह ने खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी। जांच थाना सिविल लाइन एसआई गुर इकबाल सिंह ने बताया कि बलजीत का परिवार बी टैंक स्थित नूनगरा मोहल्ला में रहता है। छह साल पहले बलजीत ने लव मैरिज की थी। बाद में वह सेवक कॉलोनी में किराए पर रहने लगा। बलजीत बच्चों को हारमोनियम सिखाता था। प|ी प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। कुछ समय से दोनों में झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को झगड़े के चलते बलजीत ने कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली। बलजीत की प|ी ने सास को इसकी जानकारी दी। वे मौके पर पहुंची। राजिंदरा अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।