पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब राज ग्रामीण खेलों से चुने खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

पंजाब राज ग्रामीण खेलों से चुने खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पंजाबराज ग्रामीण खेल में खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स के ठहरने और खाने पीने का इंतजाम बेहतर किए गए हैं। यहां से चुने गए खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप स्कीम के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह बात पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर रूपिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि 22 जिलों से 3 हजार खिलाड़ी और ऑफिशियल्स पहुंच रहे हैं। ये डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत आए। इसके लिए डीएसओ जसवीरपाल कौर समेत अन्य सभी खेल अफसर जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। खेल करवाने का मकसद राज्य भर से टैलेंटेड और मेहनती खिलाड़ियों को चुनना है। नशे से युवा पीढ़ी को दूर करते हुए खेलों की तरफ रुझान बढ़ाना है। अंडर 16 के मुकाबले 6 गेम्स के लिए होंगे। इसमें एथलेटिक्स, खो खो, बॉक्सिंग, रेस्लिंग, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबाल, फुटबॉल, हैंडबाॅल, वालीबाॅल, जूडो और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। यहां डीएसओ जसवीरपाल कौर बराड़, डीएसओ लुधियाना करतार सिंह, डीएसओ रूपिंदर सिंह, कृष्ण कुमार और रवि कुमार मौजूद रहे।