मीट काटकर बेचने वालों के चालान काटे
नगरनिगमके हेल्थ विंग ने मंगलवार को बस स्टैंड और लाहौरी गेट पर मीट की दुकानों पर रेड करके दो दुकानों के चालान काटकर कोर्ट में भेज दिए हैं। हेल्थ अफसर डाॅ. यादविंदर सिंह बांगा ने बताया कि मंगलवार को निगम का स्लॉटर हाउस बंद होता है। इसलिए शहर में मीट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश हैं। बावजूद मंगलवार को चेकिंग के दौरान बस स्टैंड और लाहौरी गेट पर दो दुकानें सिर्फ खुली थी, बल्कि इन दुकानों में मीट को काटकर तौला जा रहा था। जब इन दुकान के मालिकों से पूछताछ की गई तो इन्होंने सफाई दी कि वो मंगलवार को सिर्फ दुकानों की सफाई करने के लिए आए थे। हालांकि मीट काटकर तौलने और बेचने की तैयारी पर इन दुकानदारों के पार कोई जवाब नहीं था। जब इनसे लाइसेंस मांगा गया तो ये दोनों लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद इन दोनों दुकानदारों का चालान काट कर कोर्ट में भेज दिया गया।
मीटजब्त, काला तेल डाल नष्ट किया : दोनोंदुकानों पर पड़े सूअर बकरे के मीट को निगम हेल्थ ब्रांच ने जब्त कर लिया। मीट को फायर ब्रिगेड ऑफिस लाकर काला तेल डालकर नष्ट कर दिया गया। हेल्थ अफसर डाॅ. बांगा ने बताया कि त्योहारों के सीजन के मद्देनजर शहर में खाने पीने के सामान बेचने वालों, डेयरी प्रोड्क्ट पर लगातार चेकिंग जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान नरेश बॉबी समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
मीट को नष्ट करते अफसर।