पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूिर्त स्थापित करने को जगह दे सरकार

मूिर्त स्थापित करने को जगह दे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालविकासमंच ने श्री कटड़ा साहिब सिंह स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन की 5139वीं जयंती मनाई। सासंद डॉ. धर्मवीर गांधी मुख्य मेहमान रहे। मंच प्रधान जनक राज गर्ग ने बताया कि छोटे बच्चों ने मिल्क केक काटकर शुरुआती रस्म अदा की।

माल्यार्पण की रस्म गौ सदन गौशाला प्रधान नरेश कुमार काका और ज्योति लॉयंस क्लब के पूर्व प्रधान डॉ. एनडी मित्तल ने प्रज्ज्वलित की। प्रधान जनक राज गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार से जगह की मांग की।

सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने जल्द यह मांग सरकार से पूरी कराने का आश्वासन दिया। यहां ललित गोयल, केदारनाथ गोयल, युवराज अग्रवाल, चंद्रभान गर्ग, योगेश अग्रवाल, त्रिभवन गुप्ता, धीरज गोयल, पैरी गोयल, त्रिलोक जैन, जगदीश सिंगला, सतपाल गुप्ता, सोहन लाल, बृज भूषण आदि हाजिर रहे।

सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी छोटे बच्चों के साथ केक काटकर अग्रसेन जयंती मनाते।