- Hindi News
- शहीद भगत सिंह जन्मदिवस को समर्पित बाइक रैली
शहीद भगत सिंह जन्मदिवस को समर्पित बाइक रैली
पटियाला। शहीदभगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बाइक रैली निकाली। रैली की अगुवाई राष्ट्रीय प्रधान परमिंदर सिंह भलवान ने की। रैली को िडवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पन्नू ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले शहीदों को हम सबको याद रखना चाहिए। परमिंदर भलवान ने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह और विभिन्न शहीदों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। डाॅ. जगबीर सिंह और बन्नी चाहल ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का साकार करना चाहिए। यहां सुखविंदर सिंह, सविंदर सिंह, अवतार सिंह, जस्सा सिंह, जतिन कंबोज, हरजोत, अमरिंदर सिंह, गुरध्यान सिंह, राजू, हरविंदर, दर्शन सिंह, धरमिंदर सिंह, और हरजीत सिंह मौजूद रहे।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते िडवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू।