पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर कमिश्नर ने खुद लगाया झाड़ू

मेयर कमिश्नर ने खुद लगाया झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के अभियान की शुरुआत जिला प्रशासन ने शेरांवाला गेट से की है। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। मेयर अमरिंदर बजाज, कमिश्नर इंदू मल्होत्रा, ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह और सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी ने सफाई अभियान शुरू किया।

बच्चों के होंगे कपीटिशन

मेयरबजाज ने बताया कि 30 सितंबर को स्कूली बच्चों के लिए सफाई विषय पर पेंटिंग कंपीटिशन होगा। राष्ट्रपिता के जन्म दिवस पर दो अक्टूबर को बड़े स्तर पर शपथ दिलाने का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन के विभिन्न महकमों के अफसरों के साथ नगर निगम इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों जन प्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाई। यहां एडीसी महिंदर पाल, सहायक कमिश्रर अवतेश गुप्ता, रेडक्रॉस के प्रितपाल सिंह सिद्धू मौजूद रहे।

मेयर अमरिंदर बजाज, जगदीश राए चौधरी अन्य लीला भवन चौक में झाडू लगाते हुए।